Wednesday, January 1, 2020

नववर्ष

साल नया उल्लास नया
तोड़ तम की निशा को
चमका है प्रकाश नया
उम्मीदों का दामन थाम
जीवन पथ पर बढ़ते जाएंगे
रहे ना कोई बैर पुराना
ऐसे नया साल मनाएंगे
रोते को हसाएंगे
नफ़रत की दीवार गिराएंगे
गर कर ना सके कुछ खास
बन नेक इंसान
इंसानियत जगाएंगे।

No comments:

Post a Comment