नई है दौलत सिक्को की खनक बताती हैं।
नोटो की गड्डियां भला कहां शोर मचाती है ?
आधी गागर छलक जाती है
भरी गागर राही की प्यास बुझाती है।।
है अभी नादान ठोकर की शिकायत बताती है।
सीखा जिसने जीने का हुनर
हर ठोकर उसको नया सबक दे जाती है।।
कमी है उड़ान में अधूरी उड़ान बताती है।
ऊंची उड़ाने हर ऊंचाई पार कर जाती है।।
है कोशिश में कमी हर हार बताती है।
कोशिश हो पूरी तो दुनियां बदल जाती है।।
कम है समय चिंता यही बताती है।
कर कोशिश लगातार एक पल में दुनिया बदल जाती है।।
मिला न कुछ खास चिंता यही सताती है।
जारी रख कोशिशें, जिंदगी अभी बाकी है ।।
कोशिशें जरूरी हैं
ReplyDelete