जीवन की उमंग है रंग
जीवन की तरंग हैं रंग
हर खुशी हर गम है रंग
जीवन का आरंभ है रंग
रिश्ते जोड़े प्यार का रंग
कहता है बहुत कुछ हर रंग
सपनों में है रंग
अपनों में है रंग
जीवन को रंगीन बनाते रंग
दिलों को दिलों से जोड़ते प्यार के रंग
दिलों को दिलों से जोड़ते प्यार के रंग
पर मालूम नहीं क्यों रख दिलों में फरेब के रंग
लगाते हैं चेहरे पर लाल रंग
हैरान है सारे रंग
देख बदलते रिश्तो का रंग
खेलो होली खूब लगाओ रंग
पर रंगना सबको प्रेम रंग
धुल के ना छूटे और
चढ़े ना जिस पर कोई और रंग।
No comments:
Post a Comment