दिल दुखता है तो बहते है आंसू
हंसता है दिल तो बहते है आंसू
जुबां कह ना पाए दिल की बात
तो साथ निभाते है आंसू
होता है हर्ष अपार
तो बहते है आंसू
मिलन है आंसू जुदाई है आंसू
निकाल कर आंखों से
मन हल्का कर देते है आंसू
धोकर मन का मैल
निर्मल कर देते है आंसू
थक जाओ जो कभी जिंदगी की राहों में
तो रो लेना जी भरकर अकेले में
क्यों की निकाल मन की कमजोरी
नया जोश देते है आंसू
जिंदगी की उलझनों में
राह दिखाते है आंसू।
This is a beautiful expression of soft feelings! Congratulations!
ReplyDelete