Friday, October 1, 2021

क्यूं आए हो?

 फिर जो तुम आए हो,

कौन सा गम नया लाए हो?


बातें जो शहद सी मीठी है,

उनमें कौन सा जहर कौन घोल लाए हो?


किस  नूर सी आंखे चमक रही  है?,

चमक में कौन सा अंधेरा छुपाए हो?


साथ रहकर भी जब साथ ना रह पाए,

हो गए जो दूर ,फिर पास क्यों आए हो?


तोड़ कर हर उम्मीद ,

कौन सी उम्मीद लगाए हो?


अब जो आए हो ,

तो क्यूं आए हो?

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...