Sunday, April 9, 2023

अच्छा लगता है।

 तन्हा रातों में तुम में खो जाना

                   अच्छा लगता है

छुपाए मन में तुम्हें नींद से  जग जाना 

                   अच्छा लगता है।

तेरे एहसास के साथ दिन बिताना 

               अच्छा लगता है।

तुम्हें याद करके हर मुश्किल से जीत जाना 

             अच्छा लगता है।

तन्हाई में तेरी यादों से बातें करना 

             अच्छा लगता है।

नतीजे का इंतजार नहीं इम्तिहान से गुजरना

    अच्छा लगता है।

इंतजार जो खत्म न हो फिर भी वह इंतजार 

       अच्छा लगता है

दूर-दूर तक जो नहीं है साथ

खयालों ख्यालों में उसके साथ  खो जाना 

       अच्छा लगता है।

महसूस करती हूं तुम्हें इस कदर

कि इतने फासले होकर भी

तेरी बाहों में सो जाना अच्छा लगता है।

सोचा न था

 निगाहों से दिल में उतरकर यूं चला जाता है कोई सोचा न था। साथ चलते चलते  अचानक यूं छोड़ जाता है कोई  सोचा न था। बनकर करार बेकरारी दे जाता है ...