Tuesday, September 30, 2025

तहजीब

 तहजीब में हम अदब से सर झुकाते हैं ।

मगरुर मगर अकड़ के निकल जाते हैं।।


इतराते है एक फूल पर महक दुनिया को बताते हैं ।

खुशबू से महका चमन हम यूँही छोड़ आते हैं।।


मचल जाते है बारिश की एक बूंद से दुनिया को दिखाते हैं ।

बूंदों की बारिशों में हम नहा के निकल जाते हैं।।


कांच के टुकड़ों को हीरो को ढेर बताते है।

न जाने कितनी दौलत  हम छोड़ आते हैं।।


पंख है नए नए अपनी उड़ान दिखाते है।

अपनी परवाजो से हम दुनियों नाप के आते हैं।।


सीखे है दो चार शब्द अभी खुद को जानकार बताते है।

सीख के जीवन का हर सबक हम तहजीब से सर झुकाते हैं।।

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...