Wednesday, March 3, 2021

हे शारदे वर दे

 हे हंसवाहिनी वर दे

हे शारदे वर दे

हर अज्ञान तिमिर

ज्योति पुँज भर दे

हे शारदे वर दे

शब्दो को सँवार

वाणी में ओज भर दे

हे वीणावादिनी वर दे

दूर कर कलुषित विचार

मन सद्गुणों से भर दे

हे शारदे वर दे

मिटे नफरत का अंधियारा

बहे प्रेम प्रकाश की धारा

ऐसा जीवन सुंदर दे

हे शारदे वर दे।

Sunday, February 14, 2021

फौजी

 कदमों  की आहट से दुश्मन थराए

 देख चेहरे का तेज सूरज भी शीश झुकाए

बांहों में जिनके हिमालय सा दम

रहे देशहित में हरदम

हो राहें पथरीली या समतल

रुके नहीं जिनके कदम

 मौत भी जिनको  डरा ना पाए

कोई बाधा उन्हें क्या रोक पाए?

चट्टानों में भी जो रास्ता बनाएं

कर आसमां से निगरानी देश बचाए

रुकी सी जिंदगी को जो रफ्तार दे  जाए

चीरकर लहरों का सीना

आगे ही बढ़ती भारतीय सेना

मिटा कर खुद की हस्ती लहराते तिरंगा

देकर खून जिगर का बहाते देश प्रेम की गंगा

है धन्य फौजी का जीवन

निछावर करे जो मातृभूमि पर तन मन

है महफूज सरहदें तुमसे

वतन की शान है तुमसे

हो सफल वह जीवन

जब मिले फौजी का तन।







Wednesday, February 10, 2021

आंसू

 दिल दुखता है तो बहते है आंसू

 हंसता है दिल तो बहते है आंसू

जुबां कह ना पाए दिल की बात 

तो साथ निभाते है आंसू

होता है हर्ष अपार

तो बहते है आंसू

मिलन है आंसू जुदाई है आंसू

निकाल कर आंखों से

मन हल्का कर देते है आंसू

धोकर मन का मैल 

निर्मल कर देते है आंसू

थक जाओ जो कभी जिंदगी की  राहों में

तो रो लेना जी भरकर अकेले में

क्यों की निकाल मन की कमजोरी

नया जोश देते है आंसू

जिंदगी की उलझनों में

 राह दिखाते है आंसू।









Tuesday, February 9, 2021

मन की बात

 उर्दू आती नहीं ना हिंदी का ज्ञान है

कहती हूं मन की बात बस मेरे भाव है

कता का पता नहीं मिसरा अंजान है

आता नहीं समझ  भाव में

मीटर का क्या काम है?

आती नहीं साहित्य की वर्णमाला

मन मेरा  नादान है

मन को भाती मन की बात

उड़ता पंछी मन मेरा

बंदिशों से अंजान है।




Tuesday, February 2, 2021

अधूरा इश्क

 खोया चैन करार, 

जब हुआअधूरा इश्क़

 छीनकर लबों की हंसी

आंसू लाया सौगात

 अधूरा इश्क

लेकर शोखी लाया आंखों में इंतजार 

अधूरा इश्क

लेकर  सब मेरा कर गया

झूठे वादे तमाम

अधूरा इश्क

लाकर महफ़िल से दे गया तन्हाई

अधूरा इश्क

पूछते हैं लोग तमाम

है खामियां हजार 

फिर क्यों हैं ?

अधूरा इश्क

नहीं कोई जवाब

लाया ऐसे सवाल

अधूरा इश्क।






Monday, January 18, 2021

तेरा जाना

     दिल है गमजदा, मन है उदास

     हूं खुद से बेखबर, तेरे जाने के बाद

                        

                भीड़ में तन्हा है राहे

       हर मोड़ पे ढूंढे तुझे बेबस निगाहें

       बता ना सके गम है क्या बस अश्क बहाए

        बसंत भी पतझड़ का अहसास कराएं

         गए हो तुम जबसे, रंग है बेरंग तबसे

          रंगी जो तेरे रंग में , बिन तेरे होली कैसे मनाएं?

           प्यासा है सावन , नैना नीर बहाए

            दीवाली भी नूर ना लाए

            दिल में है उदासी का घना अंधेरा

             बाहर दीप कैसे जलाएं?

             मुरझा गई मन मंजरी

              बिन तेरे कौन कौन खिलाएं?

              बस नमी ही नमी है आंखों में

                  दिल में है फरियाद

                     तेरे जाने 

                  तेरे जाने के बाद।













       

Sunday, January 3, 2021

खामोश अल्फाज

 चुप है शब्द मेरे खामोश से अल्फाज है

टूटा है कुछ मगर आती नहीं आवाज है

बजती थी जिनमें प्यार की धुन कभी चुप से वो साज है

न सोचा था जैसा कभी वह आज है

चाहा था न पाना जिसे कभी उसके खोने का एहसास है

वीरान से आंखों में बस इंतजार है

सपने ही सपने थे जिनमें कभी अब नमी का जहान है

मिल पाएगा मन से मन कभी बस यह सवाल है।
























काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...