Tuesday, January 14, 2020

नाराज

संवार रही थी जुल्फें
आइने ने पूछा मुझसे
है तू कली पर
मुरझाई है क्यों मन से?
क्या दूं जवाब पूछा मन ही मन में
मिलाना जब कोई जवाब खुद से
दिल ने  कहा नाराज़ हूं शायद
किसी और से नहीं खुद से
मालूम नहीं शिकायत है क्या खुद से
नाराज हूं शायद मन की उड़ान से
या उड़ान के अंजाम से
नाराज हूं शायद किसी खुशी किसी गम से
नाराज हूं प्यार से
या खोने के एहसास से
नाराज हूं भरोसे पे
या टूट जाने से
नाराज़ हूं खोने से
या क्यों पाया इस बात से
जो ना मिल पाया इस मलाल से
सवाल है कई
पर ना आया कोई हल निकल के
नाराज़ हुए शायद खुद से।




No comments:

Post a Comment

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...