नही चाहिए कुछ तुमसे
देना है तुम्हें कुछ, कहा था मुझसे।
देना है तो अपने गम दे दो
बहता है जो दर्द आंखो से
वो दर्द सनम दे दो।।
माथे की लकीरों की शिकन दे दो
नींद ना लाए जो रातों में
वो बेचैनी उलझन दे दो।
कोई याद जो छीने मुस्कान
वो सारी यादें सनम दे दो।।
ना चाहिए दौलत शोहरत तेरी
ना जिस्म की चाहत मेरी
देना है तो बस एक मन
हमदम दे दो।
No comments:
Post a Comment