पास आकर इतनी दूर चले जाना
छीन कर नींद मेरी चैन से सो जाना
तेरे इश्क में घायल दिल को तकलीफ बड़ा देता है।।
न मिलने के दूंढे बहाने
समझे सब मगर यूं खामोश हो जाना
तेरे इश्क में घायल दिल को तकलीफ बड़ा देता है।
जताते ना प्यार अगर तो अच्छा था
दिखाकर प्यार यूं तड़पाना तेरे इश्क में घायल दिल को तकलीफ बड़ा देता है।।
अजनबी थे तुम जब तो अच्छा था
पहचान बढ़ाकर यह रुख अनजाना
तेरे इश्क में घायल दिल को तकलीफ बड़ा देता है।।
No comments:
Post a Comment