Tuesday, March 19, 2019

इत्मीनान

थक गई है जिदंगी
काम के भार से
कुछ पल  तो निकालो
फुर्सत के आराम के
हासिल होगी हर मंजिल
सोचो तो जरा
इत्मीनान से ।

Friday, March 8, 2019

नारी

साहस, शौर्य ममता का संगम है वो
कड़ी धूप में शीतल सी छाया है वो
माँ  की ममता बहन का प्यार
पत्नी का समर्पण
बेटी सा दुलार
हर रूप में
सम्पूर्ण  नजर आती है वो
बेलन से लेकर विमान तक
चलाती है वो
आ जाए जो खुद पर
पहाडों को पार
कर जाती है वो
प्यार  की  खुश्बू से
जीवन  को महका देती है वो
लक्ष्मी, काली सरस्वती
कई नाम से
जानी जाती है वो
पर सब से परे
एक नारी है वो ।

Wednesday, February 27, 2019

रिश्ते

कड़ी  धूप में छाँव का
 अहसास कराते है
  रिश्ते ही है
 जो  पास लाते है
न दूर हो  कभी
कोई  अपना
रिश्तो में सम्मान
बनाये  रखना 

Friday, February 22, 2019

सोच

न सोच कि तेरा क्या जायेगा
वक्त है पानी की धार
बहता ही जायेगा
सोच न इतना
कदम बढ़ा
गर कुछ न हुआ खास
तजुर्बा तो आयेगा ।

Thursday, February 21, 2019

चाहत

चाहत है तेरी हद से ज्यादा
है मुहब्बत खुद से भी ज्यादा
जो न यकीं वफा का
दिल बदल  कर देख ले
बेचैन होगा  तू मुझसे ज्यादा
चाहत में तेरी  हद से गुजर जायेगे
न हो दूरी एक पल की
हर धड़कन तेरे नाम कर जायेगे
होना  ना कभी  मुझसे जुदा
जीना  होगा दुश्वार और
मर भी ना पायेंगे ।

Wednesday, February 20, 2019

दूरी

दूरियाँ  भी होती है खास
दूरियाॅ ही कराती है अहसास
अजनबी कब हो जाता है खास
दिल से आती है आवाज
अजनबी नही अजनबी वह
वो  तो है दिल का करार
अजनबी नही वो है
सबसे खास ।


Tuesday, February 19, 2019

उदासी

था कल चाँद बादल  में
चांदनी के साथ
आज मगर लग रहा उदास
चमन में थी बहार ही बहार
आज मगर गुलशन भी वीरान
रास्ते  थम से  गये
तन्हाई से फिर भी आती है
उसकी आवाज
साथ होकर  भी
ना साथ था इतना
दूर जाकर तड़पा
रहा  जितना
हर शै हर मंजर उदास है
सबकी आँखो  मे  उसकी ही
प्यास है ।



काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...