Saturday, March 7, 2020

रंग

जीवन की उमंग है रंग
जीवन की तरंग हैं रंग
हर खुशी हर गम है रंग
जीवन का आरंभ है रंग
रिश्ते जोड़े प्यार का रंग
कहता है बहुत कुछ हर रंग
सपनों में है रंग
अपनों  में है रंग
जीवन को रंगीन बनाते रंग
दिलों को दिलों से जोड़ते प्यार के रंग
पर मालूम नहीं क्यों रख दिलों में फरेब के रंग
लगाते हैं चेहरे पर लाल रंग
हैरान है  सारे रंग
देख बदलते रिश्तो का रंग
खेलो होली खूब  लगाओ रंग
पर रंगना  सबको प्रेम रंग
धुल के  ना छूटे और
चढ़े ना  जिस पर कोई और रंग।

No comments:

Post a Comment

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...