Saturday, October 3, 2020

मन का सवाल

 मन से मन का रिश्ता क्या मन समझ पाएगा?

मन से मन की है जो बात

क्या मन जान पाएगा?

मन में मन की जो है प्यास

मन से मन की जो है आस

क्या मन करेगा पूरी वो प्यास?

मन में जो है तमन्ना 

क्या हसरत बन रह जाएगा?

मन से मन का जो है सवाल 

क्या मन देगा मन को जवाब?

मन से मन क्या मिल पाएगा?

देगा मन मन का साथ

या अकेला छोड़ चला जाएगा?

है सवाल मन से मन के कई

देगा जवाब मन या

मन का सवाल मन में रह जाएगा?


4 comments:

  1. Rooh se jism ka rishta bhi kya Ajeeb hota hai
    Umra bhar Sath rahey aur taarruf na huwa!

    ReplyDelete
  2. शब्दों का अद्भुत संगम
    मन की आत्मिकता के साथ...

    ReplyDelete

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...