Friday, February 10, 2023

देखो

 रहते हो खामोश हमेशा, कभी बोल के भी तो देखो

छुपा रखा है दिल में जी राज 

कभी खोल के भी तो देखो।।


रहते हो दूर दूर हमेशा

कभी पास आकर भी तो देखो

मिल जाए जो कभी नजर चुराते हो क्यों?

कभी नजर मिला के भी तो देखो।।


ना मिलने के बहाने बनाते हो हजार

कभी मुलाकात का असर भी तो देखो।।


कहती हूं जो हाल ए दिल कभी

रोक देते हो जुबां तक आती नही बात 

बीच में टोक देते हो क्यों?


बैठ पास कभी रोको न मुझे

सुन के तो देखो।।


होगा असर तुम्हे भी 

कभी महसूस कर के तो देखो।।


किनारे से नापते हो दिल की गहराई क्यों?

कभी दिल में उतर के तो देखो।।

दर्द होता है कितना किसी तड़प में

कभी तड़प के तो देखो।।

1 comment:

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...