डरते हैं सभी मौत से,
पर आसान कहां है जिंदगी?
कभी फूलों की सेज, कभी कांटो का ताज है जिंदगी।।
जिंदगी है सबके लिए
पर एक समान नही जिंदगी
हिम सी शीतल कही
कही अंगारों की ताप जिंदगी।।
चले कुछ कदम है बहार जिंदगी
थक जाते चलते चलते पर और चलाती है जिंदगी।।
है शिकायत ही शिकायत जिंदगी
मगर है फिर भी सबसे खास जिंदगी क्यों की उलझनों को सुलझाना सिखाती है जिंदगी।।
होती है कुछ को आराम कुछ को काम जिंदगी पर काम से ही पहचान दिलाती हैं जिंदगी।
रुकना नही कभी दुश्वारियों से
दुश्वारियों से जीत जाना है जिंदगी।
No comments:
Post a Comment