चलने लगी फगुनाई, माह फरवरी संग लाई
प्रेम प्रदर्शन दिवस साथ है लाई
वैलेंटाइन डे मनाएंगे सभी बहनों के भाई
खर्च करेंगे प्रेयसी पर पिता की गाढ़ी कमाई
दिलरुबा भी सज धज कर आई
ख्वाहिशों की लंबी फेहरिस्त साथ लाई
सिर्फ गुलाब से ना चलेगा
लिस्ट में स्मार्टफोन के साथ डायमंड
रिंग भी नजर आई
जानू कुछ कम करो बड़ी है महंगाई
लड़के ने विनय से गुहार लगाई
14 फरवरी को समझ आई प्रेम की गहराई
पर 14 नवंबर को गलती समझ में आई
जान गई जो दुनिया होगी रुसवाई
कुछ एडजस्ट कर मामला ख़त्म करो भाई
लड़के की तरफ से पेशकश आई
ख़त्म हुआ प्रेम जब दुनिया नजर आई
सहमा रहा 2 महीने दिल कहीं ना नज़र उठाई
दिल तो है दिल फिर से मचल गया भाई
फिर से फ़रवरी आई
कुछ महीनों की खुशियां साथ लाई
भूल कर जुदाई का गम
खुश है सभी वेलेंटाइन के संग।