Monday, January 27, 2020

कीमत

एक नए रिश्ते की बात आई
घर में खुशियों की लहर छाई
लड़की बोली संकुचाई
लड़के की डिटेल्स बताओ भाई
लड़के की योग्यता कुछ इस तरह सामने आई
लड़के का बाप है एस. आई.
विदेश में रहता है भाई
लड़के ने  मेहनत से सरकारी क्लर्क की नौकरी पाई
मध्यस्थ बोला लेन-देन की बात भी तो कर लो भाई
एक लंबी लिस्ट निकल के सामने आई
दस लाख के साथ स्कॉर्पियो भी नजर आई
लेन-देन की बात नहीं यह तो रस्म है भाई
मध्यस्थ ने कुछ इस तरह अपनी भूमिका निभाई
लड़की की मां बस इतना ही बोल पाई
लोग पूछेंगे बहू साथ क्या लाई
10 तोले ठीक है बड़ी है महंगाई
होगी जग हंसाई जो घर का सामान साथ ना लाई
इकलौते देवर की होगी रुसवाई
उसके लिए जो कोई उपहार नहीं लाई
सब सुन लड़की जो अब तक थी शरमाई
बोली नाल कटाई की कीमत क्यों नहीं लगाई
बेच दो बाजार में मिल जाएगी कीमत सही
ले जाओ तशरीफ़ लाइन में है अभी कई।



No comments:

Post a Comment

काश

  ​नन्ही आँखों में थी सपनों की ऊँची उड़ान - प्यारी थी  ज़िंदगी - लबों पर मुस्कान ​थी हर कदम पर मुश्किले पर दिल को था एहसास, बदलेगी  दु...