पास आते आते कोई दूर हो रहा है
जागती आंखों से देखा था जो ख्वाब
अब नींद में भी टूट रहा है
न रहकर जो चलते थे साथ
अब सामने से भी वो छूट रहा है
रहकर मन में कोई मन से दूर कर रहा है
आना था पास मगर दूर हो रहा है
चाहत थी जुड़ने की मगर
मालूम नहीं ये क्यों हो रहा है?
लो बंद कर ली आंखे मगर
तेरा दीदार क्यों हो रहा है?
चाहा था क्या, क्या हो रहा है?
दूर जाना है तो चले जाओ
सताए जो याद मेरी
ना होना हैरान ये क्या हो रहा है?
Your writing is beautiful. I look forward to it.
ReplyDeleteसंवेदनापूर्ण, सुंदर रचना👍
ReplyDeleteशब्दों में आत्मिक गहराई है...शानदार
ReplyDelete